रांची के रेडिसन ब्लू होटल में जुए का बड़ा रैकेट बेनकाब, दस लोग गिरफ्तार

Big gambling racket Big gambling racket

रांची : रेडिसन ब्लू होटल में चल रहे जुए के रैकेट पर पुलिस का छापा, दस गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कई थाना क्षेत्रों में एक साथ हुई छापेमारी राजधानी रांची के प्रतिष्ठित रेडिसन ब्लू होटल में देर रात पुलिस ने एक बड़े जुए के रैकेट का पर्दाफाश किया। मंगलवार की देर रात हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दस लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सभी को चुटिया थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ बड़े जुआरी होटल में कमरा लेकर जुए का अवैध कारोबार चला रहे हैं। इसके बाद एसएसपी की निगरानी में चुटिया, कोतवाली, लालपुर और डेली मार्केट थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम गठित कर एक साथ छापेमारी की गई।

पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी
जब पुलिस टीम रेडिसन ब्लू होटल के कमरे में पहुंची, तो वहां जुए का खेल जोरों पर चल रहा था। पुलिस को देखते ही कई आरोपी खिड़की और दरवाजे की ओर भागने लगे, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के कारण सभी को पकड़ लिया गया।

मौके से भारी मात्रा में नकद, ताश की गड्डियां और अन्य जुआ सामग्री बरामद हुई। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह रैकेट कब से होटल में सक्रिय था और इसमें होटल प्रबंधन की मिलीभगत है या नहीं।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पांच सितारा होटल में इस तरह खुलेआम जुए के बड़े रैकेट के संचालन ने सुरक्षा व्यवस्था और होटल की निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब होटल स्टाफ और प्रबंधन से भी पूछताछ करेगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जुआरी यहां बिना रोक-टोक के कैसे बैठते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *