mela

एमिटी यूनिवर्सिटी पटना में नए छात्रों का भव्य स्वागत, 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘दीक्षारंभ’ में हिस्सा

Amity University Patna

नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ शुरू हुआ सफर

शिक्षा के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने पर जोर

Patna News: एमिटी यूनिवर्सिटी पटना में नए विद्यार्थियों के स्वागत और उनके विश्वविद्यालय जीवन की शुरुआत को यादगार बनाने के उद्देश्य से ‘दीक्षारंभ ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1000 से अधिक नए छात्र अपने माता-पिता और अभिभावकों के साथ शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, कैंपस संस्कृति, मूल्यों और विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को एमिटी यूनिवर्सिटी पटना की कार्यप्रणाली और अकादमिक व्यवस्था की जानकारी देने के साथ उन्हें नए शैक्षणिक सफर के लिए तैयार करना रहा। छात्रों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों के साथ खेल, को-करिकुलर गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 7.41.59 PM edited

नए छात्रों का किया गया स्वागत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी पटना के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) विवेकानंद पांडे ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को अपने निर्धारित लक्ष्यों के प्रति निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने तथा विश्वविद्यालय में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान ज्ञान, शिक्षा और प्रतिभा की समृद्ध परंपरा से रही है। एमिटी यूनिवर्सिटी पटना में प्रवेश लेने वाले युवा न केवल अपने भविष्य की दिशा तय कर रहे हैं, बल्कि भविष्य में बिहार और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

शिक्षा के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने पर जोर
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यू. रामचंद्रन ने छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा में परिवार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि किसी विद्यार्थी की सफलता के पीछे माता-पिता की मेहनत, विश्वास और आशीर्वाद का बड़ा योगदान होता है। नए छात्रों के एमिटी परिवार का हिस्सा बनने के साथ उनके परिवारों की उम्मीदें और सपने भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना या करियर बनाना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को एक अच्छा और जिम्मेदार इंसान बनाना भी जरूरी है।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 7.43.24 PM 1 edited
shrawani mela

अकादमिक व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली की दी जानकारी
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान नए छात्रों को विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रणाली, परीक्षा से संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ विश्वविद्यालय की खेल और को-करिकुलर गतिविधियों में किस तरह भाग ले सकते हैं। छात्रों को अपने व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों से भी अवगत कराया गया। विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ अन्य क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 7.43.24 PM 2
happy Teacher Day

नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ शुरू हुआ सफर
‘दीक्षारंभ ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ नए छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में उनके शैक्षणिक सफर की औपचारिक शुरुआत का अवसर बना। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। ओरिएंटेशन के माध्यम से छात्रों को विश्वविद्यालय के वातावरण और अपेक्षाओं से परिचित कराने के साथ उन्हें अपने लक्ष्यों की दिशा में निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम ने नए विद्यार्थियों को एमिटी यूनिवर्सिटी पटना के शैक्षणिक और कैंपस जीवन से जुड़ने के लिए एक सकारात्मक शुरुआत प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *