दैनिक भास्कर के पत्रकार अरविंद वर्मा की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

शांति देवी

रांची से प्रकाशित होने वाले दैनिक भास्कर के कुजू संवाददाता अरविंद वर्मा की माता शांति देवी का मंगलवार की सुबह उनके निवास स्थान नया बाजार टांड़, कुजू में निधन हो गया। 83 वर्षीय शांति देवी पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली, रामगढ़ और कुजू के सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग, बुद्धिजीवी वर्ग, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक उनके घर पहुंचे। सभी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। शांति देवी अपने पीछे पांच पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं।

उनका अंतिम संस्कार हेसागढ़ा स्थित चौथा नदी घाट पर संपन्न हुआ, जहां छोटे पुत्र अरविंद वर्मा ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर उपस्थित लोगों ने शांति देवी की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर शोक सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर लोगों ने उनके व्यक्तित्व की सराहना की और कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत था।

शोक जताने वालों में तिवारी महतो, अनिल सिंह, बीरू यादव, धनेश्वर प्रसाद, मुखिया जय कुमार ओझा, प्रदीप राज, गिरीशचंद्र झा, धर्मराज राम, चिंटू सिंह, संतोष मेहता, गणेश तिवारी, नितेश गुप्ता, सुरेश केशरी, गोपाल सिंह, अमरजीत कुमार, सुभाष सिंह, प्रेम पटेल, बादल सिंह, समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे। सभी ने शांति देवी के निधन को समाज की एक बड़ी क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *