भाजपा प्रदेश कार्यालय में “संविधान गौरव अभियान” को लेकर बैठक आयोजित

संविधानगौरवअभियान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज संविधान गौरव अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, संयोजक अमर कुमार बाउरी, सह संयोजक और विभिन्न जिलों के संयोजकों ने हिस्सा लिया।

बैठक में वक्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और भारत के संविधान में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, वक्ताओं ने कांग्रेस द्वारा संविधान के गलत उपयोग और बाबा साहब के साथ अपमानजनक व्यवहार के पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संविधान गौरव अभियान इसलिए जरूरी है क्योंकि विरोधी पार्टियां आम जनता के बीच भ्रांतियां फैला रही हैं।

Adiwasi Mahotsav

बैठक के बाद संविधान गौरव अभियान के संयोजक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संविधान की गौरवशाली 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह अभियान देशभर में 11 से 25 जनवरी तक चलाया जा रहा है।

happy Teacher Day

उन्होंने कहा कि चूंकि झारखंड में सदस्यता अभियान चल रहा है, इसलिए यहां यह अभियान 15 से 25 जनवरी तक चलाया जाएगा। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता संविधान की खूबसूरती, उसकी ताकत और बाबा साहब के विचारों को आम जनता तक पहुंचाएंगे।

resizone elanza

Telegram channel

अमर कुमार बाउरी ने कांग्रेस पे निशाना साधते हुए कहा कि इस अभियान में कांग्रेस के बाबा साहब के प्रति अपमानजनक व्यवहार को भी जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा बाबा साहब को सम्मान दिया है, जिसे जनता तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है।

संयोजक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि संविधान के 75 साल पूरे होने पर यह अभियान शुरू किया गया है। झारखंड में इसे 15 से 25 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए हम संविधान की खूबसूरती और बाबा साहब के संघर्षों को जनता तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस ने जिस तरह से बाबा साहब का अपमान किया, उसे भी जनता के सामने रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *