...

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधान सभा परिसर से “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY)” के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु 10 एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी एलईडी वाहनों के माध्यम से रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Untitled design 8

विदित हो कि झारखंड विधान सभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के करकमलों से प्रचार-प्रसार वाहन रवाना होने के पश्चात रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिले के अलावे राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त द्वारा अपने-अपने जिलों में “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के बृहद प्रचार-प्रसार के लिए आज एलईडी वाहनों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है। इस प्रकार आज से पूरे राज्य में “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” का व्यापक प्रचार-प्रसार की शुरुआत हुई है।

Untitled design 7

इस अवसर पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग बेबी देवी, विधायक सविता महतो, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक अम्बा प्रसाद, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, सचिव मनोज कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Untitled design 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *