सीएम हेमंत सोरेन सात लाख महिलाओं को मंईया सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित की

Screenshot 2024 09 04 154643

रांचीः सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को दक्षिणी छोटानापुर प्रमंडल के पांच जिलों की सात लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित कर दी। इसे लेकर रांची में आज एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन दोपहर एक बजे ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर तीन लाख महिलाओं को बैठने के लिए व्यवस्था की गई थी। पंडाल पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था। जिन पांच जिलों के लाभुकों को आज राशि हस्तांतरित की गई हैं, उनमें रांची, खुंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा के लाभुक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री की सभा में लोग।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुनते लोग।

बता दें कि योजना को लागू हुए आज एक माह पूरा हो गया है। एक माह में 45 लाख 32 हजार 218 रुपये से अधिक महिला लाभुकों के खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

यहां हो रहा कार्यक्रम का आयोजन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर एक बजे ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम रांची में आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। जहां पर वो महिलाओं को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद फिर उनके बैंक खातों में योजना की राशि हस्तांतरित करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लाभुकों से कहा कि

munadi live whattsapp banne.jpg

जोहार मंईयां!!

resizone elanza

Telegram channel

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आज लाखों बहनों को झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत करोड़ों रुपयों की सम्मान राशि प्रदान करने का परम सौभाग्य मिलेगा।

इस अवसर पर मेरी लाखों बहनों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

हर बहना को हर साल ₹12 हजार

Screenshot 2024 09 04 101129

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *