mela

धनबाद में पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, मां-बाप ने मासूम संग खाया जहर

Family Suicide

जोगता थाना क्षेत्र के साइडींग में पारिवारिक विवाद के बाद पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी

धनबाद : झारखंड के धनबाद से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जोगता थाना क्षेत्र के साइडींग में एक दंपति ने पारिवारिक विवाद के बाद पहले अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को जहर दे दिया और फिर खुद भी जहर खाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

मृतकों की पहचान राजा मियां, उनकी पत्नी अमीना परवीन और डेढ़ साल की बेटी के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक तीनों की मौत की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पारिवारिक विवाद बना वजह
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद से तंग आकर राजा मियां और अमीना परवीन ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात तीनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जब सुबह आसपास के लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Adiwasi Mahotsav

मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही जोगता थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने घर से जहरीले पदार्थ के अवशेष भी बरामद किए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जोगता थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पुख्ता वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

इलाके में छाया मातम, जांच जारी
इस घटना से साइडींग इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में आए दिन झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि मामला इतना भयावह मोड़ ले लेगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *