Durga Puja
tulsyan

झारखंड में दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण क्रांति

Jharkhand Rural Development

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल

झारखंड: झारखंड में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) के माध्यम से लाखों महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के दायरे में लाया गया है। अब तक 3 लाख 5 हजार से अधिक सखी मंडल गठित किए जा चुके हैं, जिनसे 33 लाख से अधिक परिवार जुड़े हैं।

सखी मंडलों को मिला वित्तीय संबल
वित्तीय वर्ष 2025-26 में सखी मंडलों को 1,541 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक सहायता और सामुदायिक निवेश निधि प्रदान की गई है। इससे महिलाएं कृषि, पशुपालन, अगरबत्ती, साबुन और हस्तशिल्प जैसी गतिविधियों से अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं।

ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत अब तक 84,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। आजीविका सशक्तिकरण हुनर अभियान के जरिए लाखों परिवारों को रोजगार के अवसर मिले हैं।

shrawani mela

पंचायती राज विभाग में आधुनिक बदलाव
पंचायत सचिवालयों को आधुनिक बनाया गया है। ग्राम पंचायतों में ज्ञान केंद्रों की स्थापना, भवनों का निर्माण और डिजिटल सुदृढ़ीकरण से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आई है।

happy Teacher Day

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से बदली हजारों महिलाओं की जिंदगी
दारू और हंड़िया बेचने वाली 48 हजार से अधिक महिलाओं को छोटे व्यवसायों से जोड़कर सम्मानजनक आजीविका दिलाई गई है।

resizone-elanza
rlifecare

सूक्ष्म उद्योगों और सिंचाई परियोजनाओं से बढ़ी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
अब तक राज्य में 67 हजार से अधिक सूक्ष्म उद्योग विकसित किए जा चुके हैं। 28 हजार से अधिक माइक्रो-ड्रिप सिंचाई प्रणाली से कृषि उत्पादकता में बढ़ोतरी हुई है।

पंचायत प्रतिनिधियों को नियमित मानदेय और भत्ता
राज्य सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए 64 करोड़ रुपये का मानदेय बजट तय किया है, जिससे 68 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को लाभ मिल रहा है।

महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की ओर झारखंड
दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में झारखंड का ग्रामीण विकास मॉडल महिलाओं की भागीदारी, पंचायतों की मजबूती और रोजगार सृजन पर केंद्रित है, जो राज्य को आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *