गया में मांझी परिवार पर छाया विवाद, बहू के प्रचार वाहन से शराब की खेप जब्त

Liquor seized

गया: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गया जिले में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ‘हम’ पार्टी के बैनर लगे एक प्रचार वाहन से 17 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है। यह वाहन इमामगंज विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी दीपा मांझी, जो जीतनराम मांझी की बहू हैं, का बताया जा रहा है।

मामला तब प्रकाश में आया जब गुरारू स्टेशन के पास ग्रामीणों ने एक संदिग्ध प्रचार वाहन को रोका। वाहन पर ‘हम’ पार्टी के झंडे और दीपा मांझी के बड़े पोस्टर और बैनर लगे हुए थे। ग्रामीणों को शक हुआ कि वाहन में कुछ अवैध सामग्री हो सकती है। इसके बाद उन्होंने वाहन की जांच की तो अंदर से विदेशी शराब की पेटियां बरामद हुईं।

ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, पुलिस को दी सूचना
स्थानीय लोगों ने इस घटना का लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और तुरंत ही गुरारू थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमरजीत चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शराब की खेप जब्त कर ली।

थाना प्रभारी ने बताया —

Matter
New Project 1
New Project

“पकड़े गए वाहन से 17 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

resizone elanza

Telegram channel

वाहन पर लगा दीपा मांझी का पोस्टर, लिखा था ‘हम पार्टी – इमामगंज विधानसभा’
ग्रामीणों के अनुसार, वाहन पर साफ तौर पर दीपा मांझी की तस्वीर और ‘हम’ पार्टी का चुनाव चिन्ह लगा हुआ था। साथ ही ‘इमामगंज विधानसभा क्षेत्र’ भी लिखा गया था। इससे यह आशंका गहराई कि वाहन चुनाव प्रचार में ही इस्तेमाल हो रहा था।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए वाहन का नंबर BR 02 M 4716 है। वाहन मालिक की पहचान कर ली गई है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, राजनीतिक हलकों में मचा हड़कंप
घटना के सामने आते ही गया और पटना के राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में है। विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर हम पार्टी और मांझी परिवार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि जांच में दीपा मांझी या किसी अन्य प्रत्याशी की संलिप्तता पाई जाती है, तो आचार संहिता उल्लंघन और आबकारी कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जनता में नाराजगी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे लेकर चुनाव में शराब के उपयोग पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गया में चुनावी माहौल के बीच हम पार्टी के प्रचार वाहन से शराब की बरामदगी ने माहौल गर्मा दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, और चुनाव के दौरान शराब जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

https://munadilive.com/dipika-pandey-singh-led-jharkhand-rural-dev

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *