रांची के मोराबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस रिहर्सल

प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अंजनी मिश्रा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सलउपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की हुई ज्वायंट ब्रीफिंग

WhatsApp Image 2024 08 13 at 14.56.54 8d12b9fc

रांची : स्वतंत्रता दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अंजनी मिश्रा, उपायुक्त, रांची ,राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा की अगुवाई में फुल ड्रेस रिर्हसल किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस को होने वाली गतिविधियों को दुहराया गया।

WhatsApp Image 2024 08 13 at 14.54.17 0b56b07e

रिर्हसल में प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अंजनी मिश्रा ने परेड की सलामी ली एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग भी हुई। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा समारोह स्थल का मुआयना कर शेष आवश्यक तैयारियों को ससमय पूरा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा जारी संयुक्तादेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

WhatsApp Image 2024 08 13 at 14.56.54 be1c1837
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

वहीं रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा सभी प्रतिनियुक्त प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारीयो को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल, कार्य एवं दायित्व को अच्छी तरह से समझ लेने और सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथियों को ससमय कार्यक्रम स्थल में लाने का कार्य सुनिश्चित करने आदेश दिया।

WhatsApp Image 2024 08 13 at 14.56.56 2c085d41
resizone elanza

ब्रीफिंग के दौरान रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों की जांच गंभीरता से करें। कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर समारोह स्थल में प्रवेश न करें, इसका विशेष ध्यान रखें।

मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून की सूची इस प्रकार हैं-

  1. सीआरपीएफ – एक प्लाटून
  2. आईटीबीपी – एक प्लाटून
  3. सीआईएसएफ – एक प्लाटून
  4. एसएसबी – एक प्लाटून
  5. बिहार पुलिस – एक प्लाटून
  6. झारखण्ड जगुआर – एक प्लाटून
  7. जैप-1 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
  8. जैप-10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
  9. जैप-2 – एक प्लाटून
  10. रांची पुलिस (महिला) – एक प्लाटून
  11. रांची पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून
  12. होमगार्ड – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
  13. एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (गर्ल्स)
  14. एनसीसी – एक प्लाटून (ब्वॉयज)
WhatsApp Image 2024 08 13 at 14.56.56 ecf210b1

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया गया की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड का समादेशन कुमार शिवाशीष, भा.पु.से. सहायक पुलिस अधीक्षक (परिक्ष्यमान) करेंगे। अमित कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) लोहरदगा परेड का द्वितीय समादेशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *