हिरणपुर : प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी में ‘आदि भोज सह जन्मोत्सव’ का आयोजन

Aadi Bhoj cum Janmotsav Aadi Bhoj cum Janmotsav

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आयोजन

हिरणपुर (पाकुड़) : उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार सोमवार को प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी (हिन्दी) में ‘आदि भोज सह जन्मोत्सव’ का आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के अंतर्गत ‘आदि सेवा पर्व’ (17 सितम्बर – 02 अक्टूबर 2025) के अवसर पर संपन्न हुआ। आयोजन सेवा, संकल्प और समर्पण के मूल मंत्र के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बीईओ सुधा कुमारी ने बताई अभियान की महत्ता
नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) सुधा कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा,

“आदि कर्मयोगी केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जिसका लक्ष्य 2030 तक गांव को विजन डाक्यूमेंट के आधार पर विकसित करना है। आज हम सबने संकल्प लिया है कि अपने गांवों को संपूर्ण रूप से समृद्ध बनाएंगे और उपायुक्त के सपनों का पाकुड़ बनाने में सहयोग करेंगे।”

WhatsApp Image 2025 09 23 at 16.42.49 1

बच्चों के जन्मोत्सव पर केक काटा गया
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छह बच्चों का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। इसके बाद ‘हम हैं आदि कर्मयोगी’ का शपथ ग्रहण कराया गया। बच्चों ने विशेष व्यंजन का आनंद लिया और कार्यक्रम का हिस्सा बने।

munadi live whattsapp banne.jpg

खेलकूद व मनोरंजन गतिविधियां
तिथि भोज सह जन्मोत्सव के साथ ‘बैकलेस डे’ के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों को ‘हिचकी’ फिल्म भी दिखाई गई। इससे बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

WhatsApp Image 2025 09 23 at 16.42.44
resizone elanza

Telegram channel

अधिकारियों और समुदाय की भागीदारी
इस मौके पर बीपीओ किशन भगत, बीआरपी संजय जायसवाल, सीआरपी रुमिना यासमीन, प्रधान शिक्षक दीपक साहा, माता समिति के सदस्य और सेतु गाइड आरती कुमारी मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर बच्चों को प्रेरित किया और अभियान के लक्ष्यों को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *