चुनावी माहौल में झारखंड कांग्रेस में गुटबाजी, केंद्रीय नेता के सामने कार्यकर्ताओं का हंगामा

congress friction congress friction

रांची : चुनाव के माहौल में झारखंड कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। शुक्रवार को रांची में कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव के.सी वेणुगोपाल के दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुलेआम नाराज़गी जताई, जिसके चलते वेणुगोपाल बिना प्रेस से बात किए लौट गए। बैठक में कार्यकर्ताओं की नारेबाजी इतनी बढ़ गई कि प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को बोलने तक नहीं दिया गया।

हरमु के एक निजी हॉल में आयोजित इस बैठक में के.सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष और कई अन्य जिला कमिटी के सदस्य मौजूद थे। जैसे ही मीर ने अपना संबोधन शुरू किया, कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को भी मंच पर बोलने नहीं दिया गया, और इसके बीच केंद्रीय नेताओं ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं की।

WhatsApp Image 2024 11 01 at 6.00.19 PM 1

मीडिया को बैठक में आमंत्रित किया गया था, लेकिन हंगामे के कारण के.सी वेणुगोपाल ने प्रेस को संबोधित किए बिना ही लौटने का फैसला किया। अब सवाल उठ रहा है कि इस गुटबाजी और अनुशासनहीनता के बीच कांग्रेस किस तरह से चुनाव में मजबूत प्रदर्शन कर पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *