जमशेदपुर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की घटना,जहाँ पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दिया,वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

कुल्हाड़ी से हत्या

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दिगड़ी मोड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति ने कुल्हाड़ी से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा हैं की पति दुआ कैवर्त और पत्नी गुरुबारी कैवर्त के बीच पिछले कई सालो से विवाद चल रहा था।,विवाद इतना बढ़ गया कि पति दुआ कैवर्त ने अपना आपा खोते व हुए कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी गुरुबारी केवर्त की निर्मम हत्या कर दी।

पुलिस जाँच

घटना की सूचना मिलते ही जादूगोड़ा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जाँच में जुटे, वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया। आरोपी पति दुआ कैवर्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घरेलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *