...

ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा उड़ीसा के पुरी में 4-5 जनवरी 2025 को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे अजय राय

ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन

रांची: ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा उड़ीसा के पुरी में 4-5 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के अभिभावक और बच्चों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा होगी। इसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें झारखंड से झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय राय एवं झारखंड अभिभावक महासंघ के महासचिव श्री मनोज कुमार मिश्रा शामिल होगें।

अधिवेशन के दौरान निम्नलिखित विषयों पर चर्चा होगी:

  • एक राष्ट्र, एक शिक्षा नीति, एक बोर्ड: देश में एक समान शिक्षा नीति और बोर्ड की आवश्यकता पर चर्चा।
  • बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण: विद्यालय एवं समाज में बच्चों की सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा।
  • शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार: शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के तरीकों पर चर्चा।
  • अभिभावकों के अधिकारों की रक्षा: अभिभावकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान।
  • बच्चों के साथ होने वाले अपराधों का समाधान: बच्चों के साथ आए दिन होने वाले अपराधों के समाधान के तरीकों पर चर्चा।
  • RTE अधिनियम का अनुपालन: RTE अधिनियम 2009 के प्रावधानों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराने पर विचार।
  • फी रेगुलेटरी एक्ट: फी रेगुलेटरी एक्ट का प्रभावी तरीके से लागू कराने पर चर्चा।

इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और बच्चों की समस्याओं का समाधान करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *