भाजपा और आजसू के प्रमुख नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल
रांची : 2 नवंबर 2024 को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में भाजपा और आजसू पार्टी के कई प्रमुख नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हुए। भाजपा के दिवंगत नेता रति लाल वर्मा के पुत्र प्रणव वर्मा, अनुसूचित मोर्चा के प्रवक्ता दारा हाज़रा, आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता विकास राणा और कई अन्य सदस्यों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थामा।
इस सामूहिक सदस्यता में आनंद सिंह (आजसू केंद्रीय सदस्य), जितेंद्र कुमार, अजय कुमार, विवेक कुमार राणा, अफ्ताब आलम, अविनाश कुमार सिंहा, ओम प्रकाश देव, अवध किशोर साव, धीरेंद्र सिंह, विजय कुमार, अनूप कुमार सिंह, सुनील राजा, कारू शर्मा, और रामलखन मिस्त्री सहित कई समर्थक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सभी समुदायों और वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के समर्थन से झारखंड को नई दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प और भी मजबूत हुआ है।


