पलामू में मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता

अमन साहू एनकाउंटर

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। घटना मंगलवार सुबह की है, जब रांची पुलिस की टीम उसे रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी।

कैसे हुई मुठभेड़?

बताया जा रहा है कि पलामू के पास पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी दौरान अमन साहू पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन अमन साहू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।

image 6

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

munadi live whattsapp banne.jpg

हालांकि, इस घटना को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन जल्द ही इस मामले पर बयान जारी कर सकता है।

resizone elanza

Telegram channel

अमन साहू का आपराधिक इतिहास

अमन साहू झारखंड में कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है। हत्या, रंगदारी और फिरौती जैसे मामलों में उसका नाम पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में था। उसकी मौत को झारखंड पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

इस घटना पर आगे की जानकारी के लिए बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *