पलामू बाल सुधार गृह में नाबालिग की संदिग्ध मौत, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

पलामू बाल सुधार गृह नाबालिग मौत पलामू बाल सुधार गृह नाबालिग मौत

पलामू/मेदिनीनगर : झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित बाल सुधार गृह में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाबालिग की मौत हत्या है या आत्महत्या। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने बाल सुधार गृह में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

सिटी थाना प्रभारी का बयान
सिटी थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हर पहलू पर जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके।

Adiwasi Mahotsav

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बाल सुधार गृह पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

happy Teacher Day

जिला प्रशासन ने दिया आश्वासन
जिला प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही बाल सुधार गृह के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *