RJD का भाजपा के संकल्प पत्र पर करारा प्रहार – “झूठ का पुलिंदा, जनता को गुमराह करने का साधन!”

rjd rjd

भाजपा तो बस हवा-हवाई वादों का बंडल है : कैलाश यादव

रांची: झारखंड में भाजपा द्वारा संकल्प पत्र जारी करने पर आरजेडी चुनाव अभियान समिति के प्रभारी कैलाश यादव ने तीखा प्रहार करते हुए इसे “झूठ का पुलिंदा” करार दिया। उन्होंने कहा, “भाजपा फिर से आदिवासियों के हक और जमीन की सुरक्षा के नाम पर झारखंड की जनता को गुमराह कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि इन्हीं भाजपाइयों ने गोड्डा में आदिवासियों की जमीन हड़प कर अदानी का पावर प्लांट लगवाया। भाजपा को आदिवासियों का नाम तक लेने का हक नहीं है।”

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपाई दोहरा चेहरा: यादव ने अमित शाह को चुनौती दी कि भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले अपने गिरेबां में झांकें। “प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचारी मधु कोड़ा को अपने मंच पर बैठाते हैं और फिर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का ढोंग करते हैं। भाजपा इस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बन चुकी है, जहां हर भ्रष्टाचारी को गले लगाया जाता है।”

आदिवासी हितों पर भाजपा का ढोंग: यादव ने भाजपा पर आदिवासियों के नाम का इस्तेमाल कर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने सरना धर्म कोड की मांग को लेकर विधानसभा से प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजा, फिर भी भाजपा सिर्फ झूठे वादे कर रही है। “भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक लगाने का दावा कर रहे हैं, जबकि 17 वर्षों तक राज्य पर राज किया और आदिवासी संस्कृति को समृद्ध करने का एक भी काम नहीं किया। महागठबंधन सरकार ने भगवान बिरसा के वंशजों का वास्तविक सम्मान किया है और करेगी।”

महागठबंधन की उपलब्धियाँ: यादव ने कहा कि हेमंत सरकार के दौरान महागठबंधन ने झारखंड में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। “हमने किसानों की कर्ज माफी से लेकर बिजली बिल माफी, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिला सशक्तिकरण के लिए 2500 रुपये भत्ता देने की मईया सम्मान योजना और छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी है। भाजपा की नकल करने की कोशिश में वह ‘गोगो दीदी योजना’ लेकर आई, जो झूठ और फरेब से भरी हुई है।”

munadi live whattsapp banne.jpg

बेरोजगारी पर भाजपा का जुमला: यादव ने कहा कि अमित शाह और मोदी हर साल दो करोड़ रोजगार का झूठा वादा कर युवाओं को ठगते रहे हैं। “अब झारखंड में 5 लाख नौकरी का वादा कर रहे हैं, लेकिन यह केवल एक और झूठ है। भाजपा ने देश की आर्थिक स्थिति को चौपट कर दिया है, जिससे आज बेरोजगारी चरम पर है।”

resizone elanza

Telegram channel

झूठे गैस सिलेंडर वादे: यादव ने भाजपा की उज्ज्वला योजना पर हमला बोलते हुए कहा कि फ्री गैस सिलेंडर देने का दावा पूरी तरह से फरेबी है। “चुनाव से पहले 500 रुपये में गैस देने का झूठा वादा कर रहे हैं, लेकिन देश में गैस की कीमतें 1200 रुपये के पार कर दी हैं। यह सिर्फ चुनावी दांव है ताकि जनता को बेवकूफ बनाकर सत्ता हथियाई जा सके।”

यादव ने जोर देते हुए कहा कि झारखंड की जनता अब भाजपा के झूठ से थक चुकी है और इस बार वो हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत से जिताकर झारखंड को एक स्थिर, भ्रष्टाचार मुक्त और जनहितकारी सरकार देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *