रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Bomb Threat

Ranchi : राजधानी रांची में उस वक्त हड़कंप मच गया जब Ranchi Civil Court को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर आ गईं। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। न्यायिक कार्यों को रोक दिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड तैनात
धमकी की गंभीरता को देखते हुए जगुआर की बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सख्ती से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

साइबर सेल कर रही ईमेल की जांच
इस पूरे मामले में साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है। धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ईमेल कहां से और किसके द्वारा भेजा गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि यह किसी शरारती तत्व की अफवाह है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।

Adiwasi Mahotsav

पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद
स्थिति की निगरानी के लिए मौके पर कोतवाली DSP समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि जब तक पूरी तरह से जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक सुरक्षा में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

happy Teacher Day

सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता
फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा एजेंसियों को सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *