रांची में उग्रवादियों की दहशत: खलारी के डकरा कांटा घर में TSPC की फायरिंग

Ranchi Crime

Ranchi : रांची में अपराध और उग्रवाद एक बार फिर कारोबारियों के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। कहीं गैंगस्टर फायरिंग कर रंगदारी मांग रहे हैं तो कहीं उग्रवादी संगठन दहशत फैलाने में जुटे हैं। ताजा मामला राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार सुबह डकरा कांटा घर में उग्रवादी संगठन TSPC ने हवाई फायरिंग कर इलाके में खौफ पैदा कर दिया।

हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत
कांटा घर में काम कर रहे कर्मचारियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह बाइक सवार अपराधी अचानक वहां पहुंचे और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के साथ ही उग्रवादियों ने पर्चा फेंका और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कांटा घर में अफरा-तफरी मच गई और डर के कारण कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।

पर्चे में कोयला-ईंट कारोबारियों को धमकी
फायरिंग के बाद TSPC संगठन की ओर से इसकी जिम्मेदारी ली गई है। मौके पर फेंके गए पर्चे में “सुदर्शन जी” के नाम से कोयला और ईंट कारोबारियों को धमकी दी गई है। पर्चे में साफ लिखा गया है कि संगठन की जानकारी और अनुमति के बिना अगर कोई कारोबार करेगा, तो जान-माल की जिम्मेदारी उसकी खुद की होगी।

Adiwasi Mahotsav

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही खलारी पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में बाइक सवार अपराधी फायरिंग करते हुए नजर आए हैं। खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

happy Teacher Day

तीन दिन में दूसरी फायरिंग की घटना
गौरतलब है कि यह तीन दिनों के भीतर राजधानी रांची में दहशत फैलाने की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले बुधवार को BIT ओपी क्षेत्र में राहुल सिंह गैंग द्वारा फायरिंग कर कार शोरूम संचालक से रंगदारी मांगी गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से साफ है कि रांची में कारोबारी अपराधियों और उग्रवादियों के निशाने पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *