रांची सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी

Civil Court Ranchi

ईमेल में 14 साइनाइट बम लगाने का दावा, पुलिस और BDDS टीम जांच में जुटी

रांची: राजधानी रांची में एक बार फिर बम धमाके की धमकी से हड़कंप मच गया है। इस बार रांची सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे संदेश में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर में 14 साइनाइट बम लगाए गए हैं।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और BDDS टीम
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। साथ ही बम निरोधक दस्ता (BDDS) की टीम भी जांच के लिए कोर्ट परिसर में तैनात की गई है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है। स्निफर डॉग्स की मदद से भी जांच की जा रही है।

Adiwasi Mahotsav

ईमेल की हो रही तकनीकी जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा है, इसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर टीम भी मामले की पड़ताल में जुटी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में रांची में ईमेल के जरिए कई सरकारी भवनों और संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *