खराब मौसम के कारण रांची की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

Flight Diversion

कम विजिबिलिटी के चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस IX-1046 की लैंडिंग नहीं हो सकी

रांची: खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1046 को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान बुधवार सुबह करीब 9:25 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरने वाला था।

आसमान में चक्कर लगाने के बाद लिया फैसला
मिली जानकारी के अनुसार विमान रांची पहुंचने के बाद कुछ समय तक आसमान में चक्कर लगाता रहा, लेकिन मौसम की स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को कोलकाता डायवर्ट करने का निर्णय लिया।

विजिबिलिटी कम होने से लैंडिंग संभव नहीं
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक उस समय रांची एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी काफी कम थी, जिसके कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया गया।

Adiwasi Mahotsav

यात्रियों को हुई परेशानी
फ्लाइट के डायवर्ट होने से यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद आगे की उड़ान से संबंधित व्यवस्था की जाएगी।

happy Teacher Day

खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *