रांची में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजू होटल से 204 बोतल बरामद

Raju Hotel raid

रांची: राजधानी रांची में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए राजू साहू के होटल से 204 बोतल अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान होटल संचालक राजू साहू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित राजू होटल में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल पर छापा मारा, जहां तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से शराब की बोतलों को जब्त कर लिया और आरोपी राजू साहू को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े और लोग कौन-कौन हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *