कोकर से लापता 18 माह की बच्ची का शव नाले से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

Aditi Pandey body recovered

रांची की मासूम अदिति अब नहीं रही

रांचीः राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर खोरहा टोली से लापता हुई 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडे का शव बरामद कर लिया गया है। बच्ची का शव गाड़ीगांव इलाके के एक नाले से मिला है। शव मिलने की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में शोक और गम का माहौल है।

रविवार से लापता थी अदिति
जानकारी के अनुसार अदिति पांडे रविवार से लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद सदर थाना में बच्ची के गायब होने की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए Ranchi Police लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी।

नाले में चल रहा था सर्च ऑपरेशन
घर के पास मौजूद बड़े नाले को देखते हुए शुरू से ही किसी हादसे की आशंका जताई जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस, नगर निगम और NDRF की टीम लगातार नाले और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। मंगलवार को भी टीम ने कई घंटों तक खोजबीन की थी।

Adiwasi Mahotsav

पुलिस ने घोषित किया था 50 हजार इनाम
रांची पुलिस ने अदिति के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की थी। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले थे और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की थी।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
मासूम बच्ची का शव मिलने के बाद परिवार सदमे में है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी इस घटना से बेहद दुखी हैं और इलाके में मातम पसरा हुआ है।

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस कर रही आगे की जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह महज हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *