...

रांची में SSC GD परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा!

SSC GD Exam Cheating

पंडरा के एग्जाम सेंटर से 6 लोग गिरफ्तार, SSC की सूचना पर पुलिस का एक्शन

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में रविवार सुबह एसएससी जीडी (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन- जनरल ड्यूटी) परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। रांची पुलिस ने पंडरा स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में छापेमारी कर चीटिंग करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएससी की ओर से मिली सूचना के आधार पर की गई।

पंडरा के एग्जाम सेंटर में चल रही थी चीटिंग
जानकारी के अनुसार पंडरा स्थित ऑनलाइन एग्जाम सेंटर में SSC GD परीक्षा आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान परीक्षा में गड़बड़ी और कदाचार की सूचना एसएससी को मिली। सूचना मिलने के बाद तुरंत इसकी जानकारी रांची पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने परीक्षा केंद्र में पहुंचकर कार्रवाई की और मौके से 6 लोगों को हिरासत में ले लिया।

क्या बोले सिटी एसपी?
पारस राणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग SSC GD परीक्षा में चीटिंग कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

अभी साफ नहीं हुआ चीटिंग का तरीका
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि परीक्षा में चीटिंग किस तरीके से कराई जा रही थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसमें कोई सॉल्वर गैंग सक्रिय था या फिर तकनीकी उपकरणों की मदद से परीक्षा में गड़बड़ी की जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य सामानों की भी जांच कर रही है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

SSC ने खुद दी थी सूचना
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा केंद्र से ही एसएससी अधिकारियों को गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद SSC की ओर से तुरंत रांची पुलिस को अलर्ट किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

resizone elanza

बढ़ सकती है जांच की कार्रवाई
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार लोगों का किसी बड़े परीक्षा गिरोह से संबंध तो नहीं है। यदि जांच में किसी संगठित नेटवर्क का खुलासा होता है तो आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

रांची में हुई इस कार्रवाई के बाद परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *