mela

झारखंड पुलिस की कमान महिला IPS तदाशा मिश्र के हाथ, बनीं नियमित DGP

Jharkhand DGP

Ranchi : झारखंड पुलिस की कमान अब औपचारिक रूप से महिला आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्र के हाथों में सौंप दी गई है। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर 1994 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्र को महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक (DGP-cum-IGP) के पद पर नियमित रूप से नियुक्त कर दिया है।

राज्यपाल के आदेश से मिली पूर्ण जिम्मेदारी
अब तक प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्यरत तदाशा मिश्र को राज्यपाल के आदेश के बाद यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति डीजीपी चयन एवं नियुक्ति नियमावली–2025 के तहत की गई है। 29 दिसंबर 2025 को नियमावली में किए गए संशोधन के आधार पर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने यह अधिसूचना जारी की है।

आदेश में स्पष्ट किया गया पूर्णकालिक पदस्थापन
सरकार के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि तदाशा मिश्र को पूर्णकालिक डीजीपी के रूप में पदस्थापित किया गया है। इससे पहले वे प्रभारी डीजीपी के तौर पर राज्य की पुलिस व्यवस्था संभाल रही थीं।

WhatsApp Image 2025 12 30 at 20.44.21
Adiwasi Mahotsav

सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी की पहचान
तदाशा मिश्र को एक अनुशासित, सख्त और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। प्रभारी डीजीपी रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नक्सल प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने और पुलिस प्रशासन के भीतर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उनके नेतृत्व में कई रणनीतिक फैसले लिए गए, जिनका असर जमीनी स्तर पर दिखा।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

नए साल से पुलिसिंग को मिलेगी नई दिशा
साल के आखिरी दिनों में लिया गया यह फैसला झारखंड पुलिस के लिए स्थिरता और निरंतरता का संकेत माना जा रहा है। सरकार और पुलिस महकमे को उम्मीद है कि नए साल में तदाशा मिश्र के नेतृत्व में राज्य की पुलिसिंग को नई दिशा मिलेगी और प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *