Khunti News:खूंटी में इंसानियत की मिसाल: प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को कंधे पर बैठाकर उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया, मां और नवजात सुरक्षित
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल बुनियादी सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अड़की प्रखंड के तोड़ांग पंचायत स्थित सावमरांगबेड़ा गांव में प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों…
