रांची में बड़ी चोरी: नैनीताल घूमने गए परिवार के घर से 25 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर
मेधा डेयरी कर्मचारी का सूना घर बना निशाना, ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम रांची: झारखंड की राजधानी रांची में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खेलगांव थाना क्षेत्र के न्यू खटंगा का है, जहां मेधा डेयरी के एक कर्मचारी के बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाया।…
