Jamshedpur News : डिमना डैम में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, छोटे भाई के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
जमशेदपुर: शहर के डिमना डैम में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोनारी के कागलनगर निवासी 23 वर्षीय पीयूष कुमार की डैम में डूबने से मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई आयुष के साथ डिमना लेक घूमने गया था। दोनों भाइयों के लिए यह सैर कुछ ही पलों में मातम में बदल गई।…
