रांची से देवघर पहुंचे अमित शाह, भोगनाडीह में परिवर्तन यात्रा को करेंगे संबोधित

Amit Shah

Union Home Minister Amit Shah Parivartan Yatra: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रांची से देवघर जाएंगे। फिर देवघर से वो हेलीकॉप्टर से साहिबगंज के भोगनाडीह के लिए रवाना होंगे। भोगनाडीह में वो भाजापा की परिवर्तन यात्रा में भाग लेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो गिरिडीह के जमुआ में भी परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे।

200 मीटर तक नो फ्लाई जोनः गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक से राजेंद्र चौक, राजेंद्र चौक से सुजाता चौक और सुजाता से होटल रेडिसन ब्लू के 200 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा आज शाम पांच बजे से कल रात को 11 बजे तक निषेधाज्ञा भी लागू रहेगा।

क्या है पिरवर्तन यात्राः बता दें कि विधानसभा चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। इसे लेकर अभी से ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी कर ली है। भाजपा लोगों तक पहुंचने के लिए परिवर्तन यात्रा करने जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा झामुमो और कांग्रेस के गठबंधन सरकार की नाकामियों को लोगों के बीच उजागर करेगी। राज्य में रोटी, बेटी और माटी की लूट का मुद्दा उठाएगी।

Screenshot 2024 09 19 092225
Adiwasi Mahotsav

झारखंड भाजपा ने परिवर्तन यात्रा को लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी साक्षा किया है। जिसमें कहा है कि “जोहार साथियों, दलाल-माफिया वाली झामुमो-कांग्रेस के ठगबंधन की इस भ्रष्ट और जन विरोधी सरकार ने झारखंड की जनता को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया है। प्रत्येक प्रदेशवासी के दिल में परिवर्तन की लहर गूंज उठी है। जन-आकांक्षाओं की आश बनकर भाजपा, परिवर्तन रैली के जरिए हर प्रखंड, हर घर, हर परिवार तक पहुंचेगी। हम हर एक झारखंडवासी को आश्वस्त करते हैं कि रोटी-बेटी-माटी को बचाने का एक ही विकल्प है, भाजपा! तो आइए साथ जुड़ें, यात्रा को यशस्वी बनाएं और परिवर्तन का हिस्सा बनें।”

happy Teacher Day

न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *