- Regional News
- चुनाव रणनीति
- चुनाव समाचार
- झारखंड
- झारखंड चुनाव 2024
- झारखंड राजनीति
- झारखंड समाचार
- झारखंड समाचार,
- पार्टी विवाद
यशवंत सिन्हा बोले- हिमंता झारखंड में खराब कर रहे माहौल, वो दंगा कराना चाहते हैं…
YASHWANT SINHAयशवंत सिन्हा का भाजपा पर वार, कहा-किसी अंजान रास्ते पर चल रही पार्टी
रांचीः अटल विचार मंच (AVM) पार्टी के अध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हिमंता झारखंड में हिंदू-मुस्लिम दंगा कराना चाहते हैं, माहौल खराब करने आए हैं। वो अनाप-शनाप बोलते हैं। झारखंड में दंगा होगा और इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी उठा ले जाएगी। ऐसे में यहां की सरकार को उन पर केस करना चाहिए।
भटक गई है भाजपाः उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांत से भाजपा दूर होती जा रही है। इसे देखते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के नाम पर अटल विचार मंच नामक राजनीतिक पार्टी का गठन किया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा अगर अटल जी के विचारों पर चलती तो इस पार्टी को बनाने का कोई औचित्य नहीं था। लेकिन आज की भारतीय जनता पार्टी अटल जी की बनाई नीतियों व सिद्धातों से भटक गई है और किसी अंजान रास्ते पर चलती जा रही है। उन्होंने कहा देश में जब मजबूत विपक्ष नहीं होता है तो लोकतंत्र कमजोर हो जाता है।
राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होताः वहीं, यशवंत सिन्हा ने 15 सितंबर को पीएम मोदी के जमशेदपुर में दिए गए भाषण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीएम ने तीन पार्टियों का नाम लेकर कहा कि ये झारखंड के तीन दुश्मन हैं तो राजनीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं होता है। प्रतिद्वंदी हो सकता है, लेकिन दुश्मन नहीं। उन्होंने कहा लोकतंत्र में विपक्ष का भी उतना ही महत्व है, जितना की सरकारी पक्ष का है। इसलिए पीएम की ये बातें एकदम बेमानी हैं। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष को जितना स्थान सरकार में मिलना चाहिए वह अब नहीं मिल पा रहा है। अब संकल्प लेने का समय आ गया है। भारत के लोकतंत्र को उसी तरह से चलाना होगा जिस तरह से अटल बिहारी वाजपेयी चलाते थे।


