mela

मुंबई के तर्ज पर झारखंड की राजधानी रांची में बनेगा ताज होटल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची मुंबई के तर्ज़ पर रांची में ताज होटल निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। ताज होटल का निर्माण स्मार्ट सिटी में होना है। ताज होटल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहल पर झारखंड सरकार राज्य और टाटा समूह के IHCL के साथ लीज MOU साइन किया गया. जहां 6 एकड़ जमीन में 200 कमरे का ताज होटल का निर्माण होना है.होटल में कमरे के अलावा बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट आदि सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

कंपनी को चार साल के भीतर पांच सितारा होटल का निर्माण करना है।
इस अवसर पर टाटा समूह के सीईओ टी वी नरेंद्र ने बताया कि टाटा ब्रांड को रांची में लाते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है.यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से ही संभव हो पाया है

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि टाटा से जो रिश्ता है वह बहुत ही पुराना है टाटा समूह सिर्फ खनिज संपदा उपयोग नहीं करती. बल्कि अपने कंपनीयो द्वारा लाखों लोगों को रोजगार देती है। देश को बढ़ाने में इनका योगदान है।

shrawani mela

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन, मुख्यसचिव, मुख्यमंत्री के अपर सचिव, नगर विकास विभाग के सचिव सहित टाटा समूह के CEO सह CMD टी.वी नरेंद्रन एवं IHCL के वाइस प्रेसिडेंट के मोहन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

happy Teacher Day


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *