- Jharkhand
- Jharkhand Development
- Jharkhand Governance
- Jharkhand Leaders
- Jharkhand News
- Jharkhand Updates
- Politics
मंईयां सम्मान योजना: दुर्गा पूजा से पहले 50 लाख महिलाओं को 2500 रुपये, 16 सितंबर से शुरू होगा ट्रांसफर
maiya Samman Yojanaसितंबर और अक्तूबर की राशि पर दोहरी खुशियां
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) की लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सितंबर माह की 2500 रुपये की राशि दुर्गा पूजा से पहले ही खातों में भेजी जाएगी। अक्तूबर माह की राशि भी दीपावली से पहले मिलने की संभावना है।
16 सितंबर से प्रक्रिया शुरू
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को नवंबर माह तक के लिए राशि आवंटित कर दी है। विभिन्न जिलों को 9600 करोड़ रुपये मिले हैं। 15 सितंबर के बाद यानी 16 सितंबर से महिलाओं के खातों में 2500 रुपये ट्रांसफर करने की संभावना है। अनुमान है कि 1 सप्ताह के भीतर सभी लाभुकों को योजना की राशि मिल जाएगी।
एक माह में मिलेगी दोहरी खुशियां
इससे पहले 3 सितंबर को महिलाओं के खाते में अगस्त माह की राशि 2500 रुपये भेजी जा चुकी है। अब सितंबर माह की राशि भी दुर्गा पूजा से पहले मिल जाएगी। इस तरह इस माह महिलाओं को दोहरी खुशियां मिलने वाली हैं।
50 लाख महिलाओं को हर माह लाभ
राज्य की करीब 50 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ हर माह उठा रही हैं। सरकार ने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पहले ही निधि जारी कर दी है।




