mela

राजधानी में अपराधी बेखौफ, स्पेशल ब्रांच के दरोगा की कर दी हत्या।

राजधानी रांची

झारखंड की राजधानी रांची:-में बेखौफ अपराधियों का तांडव सर चढ़ कर बोल रहा है आए दिन हत्या , लूट , छीनतैई जैसी घटना तो आम बात हो गई है , अपराधियों का हौसला इतना बढ़ा हुआ है कि वो किसी को भी अपना निशाना बनाने से गुरेज नही कर रहे है। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर समाने आई है।

स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित दरोगा की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। दरोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है। वह 2018 बैच के दरोगा थे। शनिवार की सुबह उनका शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड के किनारे बोरेया रोड से बरामद किया गया है।


उनके शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दरोगा की हत्या किन कारणों को लेकर की गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

shrawani mela

बता दे कि स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम शुक्रवार को ड्यूटी करके अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कांके रिंग रोड से बोरिया जाने वाले रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने अनुपम को तीन गोली मारी। एक गोली अनुपम के सीने में लगी। मौके पर ही उनकी की मौत हो गई। पूरी रात अनुपम का शव रिंग रोड के किनारे ही पड़ा रहा। शनिवार की सुबह शव पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *