Durga Puja
tulsyan

रांची में पुलिस और सुजीत सिन्हा गिरोह के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

Sujit Sinha gang

रांची: झारखण्ड पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह रांची के बालसिरिंग इलाके में कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधियों के साथ मुठभेड़ की। इस दौरान आफताब नाम का एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया जबकि दो अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से तीन हथियार भी बरामद किए हैं।

डोरंडा फायरिंग मामले से जुड़ा है गिरोह
यह मुठभेड़ डोरंडा में कुख्यात अपराधी मोनू राय के घर के बाहर हुई फायरिंग से जुड़ी है। पुलिस के मुताबिक आफताब, सोनू और एक अन्य अपराधी ने सुजीत सिन्हा के इशारे पर फायरिंग की थी। सोमवार को इसी गिरोह की तलाश में पुलिस की विशेष टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी बालसिरिंग पहाड़ के पास यह मुठभेड़ हुई।

ऐसे मिली पुलिस को सफलता
रांची के एसएसपी राकेश रंजन को सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधियों के मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, हटिया डीएसपी पी.के. मिश्रा और कई थानों की संयुक्त टीम को अलर्ट किया गया। शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक बाइक सवार को पकड़ा गया जिसके पास से पिस्टल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने खुद को गिरोह का सदस्य सोनू बताया और अपने साथियों के बालसिरिंग में होने की जानकारी दी।

shrawani mela

पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल
सोनू से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर बालसिरिंग की ओर घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस अपराधियों के करीब पहुंची, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें आफताब को गोली लगी। इसके बाद दो अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है।

happy Teacher Day

“तीन हथियार बरामद, जांच जारी” — ग्रामीण एसपी

resizone-elanza
rlifecare

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा,

“सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधियों के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। मौके से तीन पिस्टल बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था फायरिंग वीडियो
कुछ दिन पहले गिरोह के अपराधियों ने डोरंडा में मोनू राय के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस फायरिंग का वीडियो भी उन्होंने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मुठभेड़ में घायल और गिरफ्तार अपराधियों में से दो इसी वारदात में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *