मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, मोरहाबादी में भव्य राज्यस्तरीय समारोह; 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

Morhabadi Ceremony

रांची में झारखंड सरकार का सबसे बड़ा नियुक्ति समारोह आज, सुरक्षा-ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी

रांची: झारखंड की राजनीति और प्रशासन के लिए आज का दिन बेहद अहम है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दूसरी पारी का एक वर्ष पूरा होने पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में सुबह 11 बजे से भव्य राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह को “नियुक्ति वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं, जबकि राज्य के सभी मंत्री विशेष अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।

सरकार का दावा है कि दूसरे कार्यकाल के पहले ही साल में युवाओं को रोजगार देने के वादे को मजबूत आधार मिला है और इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री लगभग 10,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंप रहे हैं, जिसमें 8,000 से अधिक पद केवल सहायक आचार्य (शिक्षक) के लिए हैं।

मोरहाबादी मैदान में विशाल मंच और तगड़ी तैयारियां
राजधानी के मोरहाबादी मैदान में पिछले दो दिनों से लगातार बड़े पैमाने पर तैयारियाँ चल रही थीं। विशाल मंच, दस हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, चारों ओर लगे राज्य सरकार के योजनाओं से जुड़े होर्डिंग्स, LED स्क्रीन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी—यह सब इस समारोह को राज्य स्तर के सबसे बड़े सरकारी कार्यक्रमों में से एक बनाता है।

रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री कार्यक्रम की तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने पंडाल निर्माण, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, रूट डायवर्जन और वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियों का निरीक्षण किया।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

10,000 युवाओं के हाथ में नियुक्ति पत्र — सबसे अधिक शिक्षक
आज के समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण नियुक्ति पत्र वितरण है। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में कुल लगभग 10,000 नियुक्तियाँ की हैं।

resizone elanza

इनमें शामिल हैं:
8,000 से अधिक शिक्षक (सहायक आचार्य – गणित- विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भाषा)

  • कीटपालक
  • पुलिस उपाधीक्षक (DSP)
  • राज्य कर पदाधिकारी
  • काराधीक्षक
  • झारखंड शिक्षा सेवा के विभिन्न पद
the-habitat-ad

सिर्फ पलामू जिले में ही 779 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिल रहा है, जो राज्य के किसी भी जिले में सबसे अधिक है।

पहली बार कार्यक्रम के लिए राजधानी में सख्त ट्रैफिक नियंत्रण
कार्यक्रम के कारण शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक दोनों पर कड़ी निगरानी रखी गई। प्रशासन ने सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा निम्न मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई:

  • एसएसपी आवास
  • दिवंगत दिशोम गुरु आवास
  • अतिथि शाला
  • मोरहाबादी टीओपी
  • रेडक्रॉस रोड

लोगों से अपील की गई है कि समारोह स्थल पर आते समय चारपहिया वाहन का उपयोग कम से कम करें, जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सके।

कई पार्किंग स्थल बनाए गए—कड़ी निगरानी में प्रवेश
समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए रांची प्रशासन ने बड़े पैमाने पर पार्किंग की व्यवस्था की है।

निर्धारित पार्किंग स्थल:

  • फुटबॉल मैदान (रांची कॉलेज)
  • आर्मी ग्राउंड
  • TRI मैदान
  • DIG ग्राउंड

सभी पार्किंग पॉइंट पर पुलिस बल तैनात है और वाहनों को नियमित रूट से डायवर्ट कर पार्किंग स्थल की ओर निर्देशित किया जा रहा है।

सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र
मोरहाबादी मैदान के चारों ओर लगाए गए होर्डिंग्स और प्रदर्शनी केंद्रों में सरकार की उपलब्धियों और नई योजनाओं को दिखाया गया है। खास तौर पर:

  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
  • गरीबों के लिए आवास योजना
  • शिक्षा सुधार कार्यक्रम
  • स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार
  • सिंचाई और कृषि विकास से जुड़े प्रोजेक्ट

कार्यक्रम में हजारों की भीड़ सरकार की उपलब्धियों और नियुक्तियों को लेकर उत्साहित नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *