...

श्री कृष्ण विद्या मंदिर में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी, बच्चों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल

Art Exhibition

रामगढ़: रामगढ़ के विकास नगर स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर में शनिवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों द्वारा बनाए गए सैकड़ों आकर्षक मॉडलों से सजा हुआ था, जिसने पूरे आयोजन को रचनात्मकता, नवाचार और उत्साह का अनोखा संगम बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। उनके साथ विद्यालय सचिव विमल किशोर जाजू, श्री कृष्ण विकास संस्थान के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, कृष्णा पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष महावीर बौदिया, तथा विभिन्न स्कूलों से आए विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार, सौरभ कुमार, सोनू कुमार, देव कुमार और मुकेश कुमार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 11 29 at 15.22.03

नन्हे-मुन्नों का स्वागत गीत और नृत्य ने बांधा समां
कार्यक्रम की शुरुआत बाल वाटिका के बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत करने के साथ हुई। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसके बाद एक सामूहिक नृत्य ने माहौल को मनमोहक बना दिया।
रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों अभिभावकों ने इस सुंदर आयोजन का आनंद लिया।

मॉडलों की रचनात्मकता देख अतिथि हुए प्रभावित
विद्यालय में विज्ञान और कला से जुड़े विभिन्न विषयों पर छात्रों ने जीवंत मॉडल तैयार किए थे। शिक्षक विक्रम सिंह और उनकी टीम द्वारा तैयार फाइटर जेट और अन्य वैज्ञानिक मॉडलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

WhatsApp Image 2025 11 29 at 15.22.02
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

छात्रों ने न केवल मॉडल तैयार किए, बल्कि अत्यंत आत्मविश्वास के साथ उनकी विस्तृत व्याख्या भी प्रस्तुत की, जिसे देखकर अभिभावक और अतिथि प्रभावित हुए। मुख्य अतिथि आनंद अग्रवाल ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी उनके उज्ज्वल भविष्य और कल्पनाशक्ति का प्रतीक है। उन्होंने अभिभावकों से अधिकाधिक सहयोग और बच्चों को प्रोत्साहन देने की अपील की।

resizone elanza

शिक्षकों और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान
इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में शिक्षिका रंजू कुमारी, नंदनी कुमारी, उषा सिंह, रंजन बोस, अभिषेक वर्मा, मनोरंजन कुमार, विजय तिवारी, दीपायन मुखर्जी, प्रांतिक रॉय, अर्चना कुमारी, गुरप्रीत कौर, शारीक आलम, अमित कुमार सिंह के साथ-साथ गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मंच संचालन शाहीन नाज ने उत्कृष्ट रूप से किया।

the-habitat-ad

अभिभावकों ने की प्रदर्शनी की प्रशंसा
प्रदर्शनी में पहुंचे सभी अभिभावकों ने बच्चों की मेहनत, मॉडल निर्माण की गुणवत्ता और विद्यालय द्वारा प्रदत्त शैक्षणिक वातावरण की खुलकर प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन विज्ञान शिक्षिका रंजू कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

WhatsApp Image 2025 11 29 at 15.22.03 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *