बोकारो में मार्बल मिस्त्री की हत्या, शव झरिया में फेंका गया; आरोपी मां-बेटे ने जुर्म कबूला

Marble Mason Murder

बोकारो/झारखंड : बोकारो जिले के चिराचास थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मार्बल मिस्त्री पंकज महतो (35 वर्ष) की हत्या कर उसके शव को धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में फेंक दिया गया। घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस की पूछताछ में घर के मालिक हर्ष कर्मकार और उसकी मां मीनू कर्मकार ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

पुलिस के मुताबिक पंकज महतो शांति नगर स्थित हर्ष कर्मकार के घर में मार्बल लगाने का काम कर रहा था। बुधवार को वह कुछ अधूरे काम को पूरा करने वहां गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। उसके मोबाइल का स्विच ऑफ होना परिजनों के लिए चिंता का कारण बन गया।

WhatsApp Image 2025 12 01 at 18.10.38 2

गायब होने की सूचना देकर बनाया गया भटकाने का प्रयास
हत्या के बाद आरोपी हर्ष कर्मकार खुद पंकज के घर पहुंचा और परिवार को बताया कि पंकज कल से गायब है। इतना ही नहीं, वह सुबह चिराचास थाना पहुंचकर पंकज के लापता होने की लिखित शिकायत भी देकर आया था। लेकिन पुलिस को उसकी हरकतों और बयान में कई संदिग्ध बातें दिखाई दीं, जिसके बाद जांच की दिशा बदल गई।

कार में मिला खून, मैट जलाने के सबूत
जब पुलिस जांच के लिए आरोपी के घर पहुंची तो वहां खड़ी कार के अंदर खून के धब्बे पाए गए। पुलिस ने यह भी पाया कि कार के मैट को जलाने की कोशिश की गई थी, ताकि साक्ष्य नष्ट हो सके। यह देखते ही पुलिस ने तुरंत हर्ष और उसकी मां मीनू कर्मकार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

munadi live whattsapp banne.jpg

शव को झरिया में फेंक कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पंकज महतो की हत्या घर के अंदर ही की गई थी। इसके बाद रात में कार से शव को ले जाकर धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया, ताकि मामला छिपाया जा सके और किसी को शक न हो।
झरिया पुलिस ने बोकारो पुलिस की सूचना पर शव बरामद कर लिया है।

resizone elanza

Telegram channel

परिजनों का भारी आक्रोश, मौके पर हंगामा
हत्या की खबर जैसे ही पंकज महतो के घर पहुंची, परिवार और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। वे आरोपी के घर पहुंच गए और वहीं हर्ष और उसकी मां की पीटाई कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को भीड़ से बचाया और थाने ले आई। इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया था और बड़ी संख्या में लोग आरोपी के घर के बाहर जुट गए थे।

WhatsApp Image 2025 12 01 at 18.10.38 1

मृतक परिजन सदमे में, हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
परिजनों ने बताया कि पंकज महतो पिछले कई दिनों से उस घर में काम कर रहा था और उसके साथ किसी तरह का विवाद होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। अब तक हत्या की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर कारणों की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने कहा— साक्ष्य के आधार पर कड़ी कार्रवाई होगी
चिराचास थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने और भटकाने की कोशिश के भी मजबूत संकेत मिले हैं। दोनों आरोपियों पर हत्या, साक्ष्य नष्ट करने और षड्यंत्र के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *