ओडिशा के राउरकेला में 9 सीटर चार्टर्ड विमान क्रैश, पायलट गंभीर

Rourkela Plane Crash

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

Odisha: ओडिशा के राउरकेला में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। राउरकेला हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान एक 9 सीटर चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में पायलट समेत कुल 9 लोग सवार थे।

इस हादसे में मुख्य पायलट को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगने की सूचना है।

तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह
अधिकारियों के अनुसार उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। जैसे ही पायलट को समस्या का आभास हुआ, उन्होंने इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन विमान संतुलन खो बैठा और क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि विमान भुवनेश्वर से राउरकेला की ओर जा रहा था।

Adiwasi Mahotsav

जाल्दा के पास करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
जानकारी के मुताबिक विमान को दोपहर 1:15 बजे राउरकेला हवाई अड्डे पर लैंड करना था, लेकिन इसके बजाय पायलट ने जाल्दा इलाके के पास इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार टेक-ऑफ के लगभग 10 किलोमीटर बाद ही विमान में तकनीकी खराबी सामने आ गई थी।

happy Teacher Day

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी, स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को समय रहते विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।पायलट को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

resizone elanza

Telegram channel

जांच में जुटे अधिकारी
विमान हादसे की सूचना मिलते ही एविएशन और प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। तकनीकी खराबी, विमान के मेंटेनेंस रिकॉर्ड और उड़ान से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *