JJMP ने ली NCC कंपनी का हाइवा जलाने की जिम्मेदारी, गंभीर परिणाम की चेतावनी भी दी
मुनादी लाइव डेस्क : मुनादी लाइव पर पब्लिश खबर- चतरा जिले के टंडवा और मगध-आम्रपाली कोयलांचल क्षेत्र में टीएसपीसी (TSPC) के हथियारबंद दस्ते द्वारा NCC कंपनी के करोड़ों रुपये मूल्य के एक वोल्वो हाइवा को आग के हवाले करने की खबर पब्लिश हुई थी। इसमें अब नया मोड़ आ गया है। झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) चतरा–हजारीबाग संयुक्त जोन कमेटी की ओर से जारी विज्ञप्ति में संगठन के प्रतिनिधि शिव जी ने मुनादी लाइव को भेजी विज्ञप्ति में इस घटना को अपने संगठन द्वारा अंजाम दिए जाने का दावा किया है।

JJMP की विज्ञप्ति में क्या कहा गया
JJMP की विज्ञप्ति में लिखा है –
NCC कंपनी टंडवा अमरपाली को जानकारी हो कि हमारी तरफ से एक नहीं अनेकों बार जानकारी दी गई थी जिस पर हमारे संगठन ये भी बोले थे बात नहीं करने पर संगठनिक एवं सैनिक कार्रवाई की जाएगी जिसका जवाबदेही स्वयं कंपनी होगी अन्यथा हमारे संगठन को मजबूर होकर ये कार्रवाई को अंजाम देना पड़ा और नहीं मानने पर अभी एक जली है अनेकों गाड़ियां राख मिल सकती है. इसी के साथ सारे वर्कर कर्मियों भाइयों को जानकारी हो कि बिना बात किए कार्य पर शारीरिक एवं आर्थिक नुकसान हो सकती हैं तो इसकी जवाबदेही स्वयं कंपनी एवं वर्कर कर्मी भाइयों होंगे। जिसमें हमारी कोई जवाबदेही नहीं होगी। इसी के साथ सारे कंपनी एवं ट्रांसपोर्टिंग जानकारी एवं मालूम हो कि बिना बात किए काम करने पर सारे कंपनियों एवं ट्रांसपोर्टिंग को यही अंजाम भुगतनी पड़ेगी , जिसमें हमारे संगठन की जिम्मेवारी नहीं होगी , कंपनी एवं ट्रांसपोर्टिंग वर्कर भाइयों स्वयं अपने आपको भागेदारी होगी।
मुनादी लाइव की स्पष्टता
मुनादी लाइव इस विज्ञप्ति में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन मामले की गंभीरता और जनहित को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता के तहत इस बयान को प्रकाशित किया जा रहा है।




