mela

Ranchi Murder: अवैध संबंध के विरोध में नाबालिग जसीम की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Minor Murder

Ranchi: रांची में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध का विरोध करना एक नाबालिग की जान पर भारी पड़ गया। पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर स्थित एक निर्माणाधीन चार मंजिला अपार्टमेंट से बुधवार को नाबालिग जसीम मंसूरी का शव बरामद किया गया।

मृतक जसीम मंसूरी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम मोहल्ले का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, वह 2 फरवरी से लापता था। उसकी गुमशुदगी को लेकर पुंदाग ओपी में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

तलाश करते पहुंचे, ऊपर पड़ी मिली लाश
परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। इसी दौरान उन्हें शक हुआ और वे पुंदाग इलाके के उस निर्माणाधीन अपार्टमेंट तक पहुंचे। वहां ऊपरी मंजिल के पास जसीम का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

shrawani mela

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

happy Teacher Day

अवैध संबंध का विरोध बना मौत की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जसीम ने कथित अवैध संबंध का विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की।

resizone elanza

Telegram channel

यह कार्रवाई राकेश रंजन (एसएसपी रांची) के निर्देश पर की गई, जिसमें सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित छापेमारी कर मुख्य आरोपी शाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही आगे की पूछताछ
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में कोई और शामिल था या नहीं।

अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *