...

हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड बीजेपी मंडल अध्यक्षों संग की बैठक, चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर की मजबूती पर जोर

Share Link

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड भाजपा ने सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंचें। बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। हिमंता बिस्वा सरमा ने आए सभी मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए जमीनी तैयारियों को पुख्ता करने को कहा साथ ही चुनाव जीतने का मंत्र भी दिया।

Maa RamPyari Hospital

बूथ स्तर के प्रबंधन पे जोर देते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने सभी मंडल अध्यक्ष को तैयारी के निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में चुनाव जीतने के लिए बूथ लेवल की तैयारी सबसे अहम होती है।

प्रदेश और जिलों के पदाधिकारियों के साथ साथ राज्य के सभी मंडल अध्यक्षयो की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में मंडल अध्यक्षों से जमीनी हकीकत भी पार्टी के वरीय नेताओ ने जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.