mela

बिहार से आया जंगली हाथी, पलामू के हुसैनाबाद में दहशत और हाई अलर्ट

Wild Elephant

पलामू: जिले के हुसैनाबाद इलाके में बिहार से भटककर आए एक जंगली हाथी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार हाथी बिहार के नबीनगर क्षेत्र से पलामू में दाखिल हुआ और एकौनी गांव के रास्ते कई झुग्गी-झोपड़ियों तथा एक ईंट भट्ठा को नुकसान पहुंचाया। हाथी की गतिविधियों के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वन विभाग और होमगार्ड की तैनाती
जंगली हाथी के प्रवेश की सूचना मिलते ही पलामू वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। हुसैनाबाद के साथ-साथ मोहम्मदगंज, छतरपुर और पाटन इलाके में वनकर्मियों एवं होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है। हाथी के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसे सुरक्षित वन क्षेत्र की ओर मोड़ने की कोशिश की जा रही है।

पलामू डीएफओ सत्यम कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि टीम लगातार निगरानी कर रही है और वे खुद भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

shrawani mela

हर कुछ वर्षों में इसी रूट से आता है हाथी
वन विभाग के अनुसार हर दो से तीन साल में बिहार की ओर से जंगली हाथी इसी रूट से पलामू में प्रवेश करता है। यह हाथी आमतौर पर हुसैनाबाद से हैदरनगर और मोहम्मदगंज होते हुए गढ़वा जिले की ओर बढ़ता है। साल 2022-23 में भी हाथियों का एक छोटा झुंड इसी रास्ते से गुजर चुका है।

happy Teacher Day

ग्रामीणों में दहशत, शहर में घुसने की आशंका
हाथी के गांव में दाखिल होने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि हाथी शहरी क्षेत्रों की ओर भी बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़ न लगाएं और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

resizone elanza

Telegram channel

वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हाथी को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित दिशा में भेजने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *