Durga Puja
tulsyan

गिरिडीह में सनसनीखेज वारदात: जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जंगल में मिला अधजला शव

Rakesh Mahto

गिरिडीह: जिले में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से जुड़े नेता राकेश महतो की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। उनका अधजला शव निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल से बरामद किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हत्या से पहले उनके साथ मारपीट की गई और बाद में शव को जलाने की कोशिश भी की गई।

खांखी जंगल में मिला अधजला शव
घटना की सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में निमियाघाट और डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाके में साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

कौन थे राकेश महतो
राकेश महतो डुमरी क्षेत्र की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते थे। वर्ष 2016 में जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद वे जिला परिषद अध्यक्ष भी बने थे। स्थानीय लोगों के बीच उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता बताई जाती है। उनकी हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।

shrawani mela

राजनीतिक प्रतिक्रिया और गुस्सा
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि राकेश महतो पार्टी के सक्रिय नेता थे और जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे, इसलिए इस हत्या ने सभी को झकझोर दिया है।

happy Teacher Day

पुलिस क्या कह रही है
एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डुमरी एसडीपीओ को तत्काल जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। एसडीपीओ सुमित कुमार ने पुष्टि की कि राकेश महतो की हत्या हुई है और उनका शव खांखी जंगल से बरामद किया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

resizone-elanza
rlifecare

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *