कुज्जू थाना क्षेत्र में हत्या और लूट कांड का खुलासा, हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh Crime News

रामगढ़ से मुकेश सिंह: रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र में पिछले वर्ष हुए सनसनीखेज हत्या और लूटकांड का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने मुख्य आरोपी को हथियार और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला मांडू (कुज्जू) थाना क्षेत्र का है, जहां 21 मई 2025 की रात बिहार के जमुई निवासी सुधीर यादव के पिता दानी यादव की उनके चक्की मिल सह आवास में हत्या कर नकदी लूट ली गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था और पुलिस पर जल्द खुलासा करने का दबाव था।

पूछताछ में खुली साजिश की परतें
पुलिस के अनुसार, एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपी नकुल कुमार चौहान उर्फ बिजली से पूछताछ के दौरान इस हत्या और लूट की साजिश का खुलासा हुआ। इसके बाद रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। SIT ने तकनीकी साक्ष्य और मानव खुफिया सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

Adiwasi Mahotsav

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
28 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक पासवान को उसके कुज्जू स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दानी यादव की हत्या और लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

happy Teacher Day

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल और 7.65 एमएम की चार जिंदा गोलियां बरामद की हैं। बरामद हथियार से घटना की पुष्टि होने के बाद मामले की कड़ियां और मजबूत हो गई हैं।

resizone elanza

Telegram channel

आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में पहले भी केस दर्ज हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अजय कुमार ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील था। SIT के गठन के बाद लगातार वैज्ञानिक और तकनीकी जांच की गई, जिसके परिणामस्वरूप मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में कुज्जू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

रामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *