गोल्ड-सिल्वर में गिरावट क्यों? ट्रंप के बयान के बाद बाजार में तेज बिकवाली

Investment News

युद्ध की अनिश्चितता बढ़ी, निवेशकों ने किया प्रॉफिट बुकिंग

मुनादी लाइव : सोना और चांदी की कीमतों में आई हालिया गिरावट के पीछे बड़ी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ताजा बयान माना जा रहा है। जैसे ही ट्रंप का भाषण सामने आया, बाजार में दोनों कीमती धातुओं में तेज बिकवाली शुरू हो गई।

क्यों टूटा गोल्ड-सिल्वर?
बाजार को उम्मीद थी कि ट्रंप अपने संबोधन में युद्ध खत्म होने की स्पष्ट समयसीमा बताएंगे, जिससे अनिश्चितता कम होगी। लेकिन इसके उलट उन्होंने संकेत दिया कि युद्ध अभी 2-3 हफ्तों तक और चल सकता है। इससे बाजार में अनिश्चितता और बढ़ गई, जिसका सीधा असर गोल्ड और सिल्वर पर पड़ा।

“Buy the rumor, sell the fact” का असर
विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों ने इस दौरान क्लासिक रणनीति अपनाई—“Buy the rumor, sell the fact” यानी पहले युद्ध की आशंका में सोना-चांदी खरीदा गया और जैसे ही बड़ा बयान आया, निवेशकों ने मुनाफा वसूली (Profit Booking) शुरू कर दी।

Adiwasi Mahotsav

निवेशकों ने क्यों की बिकवाली?
सोना-चांदी को आमतौर पर “सेफ हेवन” निवेश माना जाता है। जब वैश्विक संकट बढ़ता है, तो इनकी कीमतें चढ़ती हैं। लेकिन जब अनिश्चितता लंबी खिंचती है या बाजार पहले ही संभावित जोखिम को कीमतों में शामिल कर चुका होता है, तो निवेशक मुनाफा निकालने लगते हैं, जिससे कीमतों में गिरावट आती है।

happy Teacher Day

आगे क्या रहेगा ट्रेंड?
अब बाजार की नजर आने वाले दिनों पर टिकी है।

resizone elanza

Telegram channel

अगर युद्ध और बढ़ता है – कीमतें फिर चढ़ सकती हैं
अगर तनाव कम होता है – गिरावट जारी रह सकती है

फिलहाल, ट्रंप के बयान ने बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है और निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *