mela

रांची के धुर्वा पावर सब स्टेशन में संदिग्ध लिफाफा, PLFI का जिक्र और कारतूस बरामद

PLFI

‘लाल सलाम’ लिखे पर्चे से दहशत, पुलिस जांच में जुटी, उग्रवादी एंगल की पड़ताल

रांची : रांची के धुर्वा स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन में गुरुवार सुबह एक संदिग्ध लावारिस लिफाफा मिलने से हड़कंप मच गया। इस लिफाफे पर ‘जरूरी सूचना’ और ‘लाल सलाम’ जैसे शब्द लिखे थे, जिससे प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) की ओर इशारा किया जा रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस लिफाफे के साथ एक कारतूस भी बंधा हुआ मिला, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया। आशंका जताई जा रही है कि यह किसी तरह का धमकी भरा संदेश हो सकता है।

जैसे ही सब स्टेशन के कर्मियों की नजर इस लिफाफे पर पड़ी, उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची धुर्वा थाना पुलिस ने पूरे परिसर को घेरते हुए सुरक्षा बढ़ा दी और संदिग्ध लिफाफे व कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया।

Adiwasi Mahotsav

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि लिफाफे के अंदर उग्रवादी संगठन से जुड़ा संदेश हो सकता है। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह लिफाफा वहां किसने और कब रखा। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इसके पीछे किसी उग्रवादी संगठन की भूमिका है या फिर यह किसी शरारती तत्व की करतूत है, जिसका उद्देश्य दहशत फैलाना था।

resizone elanza

Telegram channel

इसके अलावा, मामले में लेवी या रंगदारी से जुड़े एंगल की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *