mela

15 अप्रैल को होगी झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, नई योजनाओं पर फैसला संभव

Cabinet Meeting

प्रोजेक्ट भवन में दोपहर 3 बजे बैठक, करीब एक महीने बाद जुटेगा मंत्रिमंडल

रांची : झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 15 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

करीब एक महीने के अंतराल के बाद यह कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इससे पहले पिछली बैठक 12 मार्च को आयोजित की गई थी। ऐसे में इस बार की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ सरकार कई नई योजनाओं को मंजूरी दे सकती है। विभिन्न विभागों की प्रस्तावित योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

shrawani mela

यह बैठक राज्य की विकास योजनाओं, बजटीय प्रावधानों और प्रशासनिक फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार इस बैठक में किन-किन योजनाओं को मंजूरी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *