mela

चिराग पासवान फिर बने भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष

चिराग पासवान

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद चिराग पासवान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के नीतियों के साथ-साथ झारखंड में विधानसभा चुनाव और पार्टी कार्यकारिणी की चुनाव संबंधित जानकारी साझा किया। मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज रांची में आयोजित की गई थी। जिसमें देश भर से कार्यकारिणी के सदस्य पहुंचे थे। इस कार्यकारिणी की बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में 5 साल काम किया। एक प्रक्रिया तहत पिछली बार 2019 में पार्टी के मुखिया रामविलास पासवान के मौजूदगी में मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। कई परेशानियों के बावजूद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की शुरुआत हुई। झारखंड में भी चुनाव होने वाला है वैसे में हम लोगों ने आज इस प्रक्रिया को पूरा किया और भाजपा रामविलास में फिर से एक बार अध्यक्ष के रुप में मैं चुना गया।

3c


झारखंड समेत कई राज्य में चुनाव होना है। ऐसे में पार्टी के लोगों को कई जिम्मेदारियां दी गई है। नागालैंड में हम लोगों ने अकेले चुनाव लड़ा था वहां दो विधायक हमारा है। विभिन्न राज्यों में चुनाव होने है। वहां का फीडबैक मांगा गया है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास भारतीय जनता पार्टी के साथ है और हम एनडीए के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

shrawani mela

चिराग ने कहा कि अगर सीटों को लेकर तालमेल बैठता है तो ठीक है नहीं तो अकेले भी चुनाव लड़ा जा सकता है झारखण्ड में। देश के कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा हुई है। एसटी/ एससी कानून को लेकर भी कार्यकारिणी बैठक में चर्चा हुई है। एनडीए की सरकार केंद्र में सबका साथ सबका विकास एजेंडे के साथ काम कर रही है। झारखंड को लेकर भी कई मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी चुनाव लड़ने के मंशा रखती है इसलिए इस पर विशेष रूप से चर्चा हुई है।

1 c
happy Teacher Day

पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो को लेकर भी काम करना शुरू कर दिया है। सरना धर्मकोड को लेकर भी पार्टी अपनी सोच रखती है। पार्टी झारखंड में झारखंड के विकास को लेकर क्या सोचती है आने वाले समय में तमाम चीजों को साझा किया जाएगा, पार्टी गठबंधन के तहत चुनाव लड़े या अकेले चुनाव लड़े एक बात तय है कि पार्टी चुनाव झारखंड में जरूर लड़ेगी, हालांकि झारखंड में एनडीए की ही सरकार बने इस दिशा में काम की जा रही है।जातीय जनगणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी इसका पक्षधर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *