जवान की शर्मनाक हरकत! छात्रा से छेड़छाड़ के बाद भीड़ का फूटा गुस्सा, जमकर की पिटाई

Ranchi Molestation Case

रांची के लालपुर इलाके की घटना, आरोपी जवान गिरफ्तार; पूरी वारदात CCTV में कैद

रांची: Ranchi में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक जवान ने बीच सड़क पर कॉलेज छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ की। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीट दिया। मामला राजधानी के Lalpur थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

घर लौट रही थी छात्रा
लालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा अपने मोरहाबादी स्थित कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। वह करमटोली चौक होते हुए डॉक्टर एसएन यादव वाली गली से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी जवान ने पीछे से आकर छात्रा को पकड़ लिया और कथित रूप से गलत हरकत करने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा।

छात्रा के शोर मचाते ही जुटी भीड़
छात्रा द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी जवान को पकड़ लिया। लोगों को जब पूरी घटना की जानकारी मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि भीड़ ने आरोपी को बुरी तरह पीट दिया था।

Adiwasi Mahotsav

पुलिस ने आरोपी को बचाया
घटना की सूचना मिलते ही Lalpur Police Station की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

happy Teacher Day

CCTV में कैद हुई पूरी घटना
छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। बताया जा रहा है कि फुटेज में आरोपी की हरकत साफ दिखाई दे रही है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

resizone elanza

Telegram channel

आरोपी को भेजा गया जेल
लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि आरोपी जवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *